24 C
en-GB

थाना क्षेत्र के बेलपहाडी गांव में एक किसान के खलिहान में रखी हुई धान का बोझा एवं पुआल ढेर में अज्ञात तत्वों द्वारा आग लगा देने से हजारों


 रीपोर्ट।फुलेंद्र कुमार 
 भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के बेलपहाडी गांव में एक किसान के खलिहान में रखी हुई धान का बोझा एवं पुआल ढेर में अज्ञात तत्वों द्वारा आग लगा देने से हजारों रुपये का धान एवं पुआल जलकर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार किसान हसमत मौलाना एवं हातिम अंसारी ने अपने धान की फसल एवं पुआल खलिहान पर रखा था।रविवार को खलिहान पर धान का बोझा एवं पुआल के टाल में एकाएक आग लग गयी।जिसमें काफी मात्रा में धान एवं पुआल जल गया।आग की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से मोटर स्टार्ट कर आग को बुझाया गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment